Header Ads

करीना कपूर ने उड़ाई सोनम कपूर की खिल्ली!!!

फिल्म की कास्ट का एक वीडियो सामने आया है जिसमें करीना ने जमकर सोनम का मजाक उड़ाया है।

 

करीना कपूर और सोनम कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म की इस कास्ट का एक वीडियो देखने को मिला है जिसमें करीना, सोनम और उनकी बहन रिया कपूर (फिल्म की प्रोड्यूसर) एक साथ कैंडिड टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं.

करीना के एक फैन क्लब द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में करीना अपनी सहेली और को-स्टार सोनम कपूर से पूछती हैं कि उनके मुताबिक डेजर्ट किसे कहते हैं? इसपर सोनम जवाब देती हैं कि ऐसी चीज जिसमें कैलोरीज ना हो.



  https://www.instagram.com/p/BZt1f3UDjyZ/



सोनम के जवाब को सुनकर करीना उनका का मजाक उड़ाते हुए कहती हैं कि फिर तो तुम्हें डेजर्ट नहीं खाना चाहिए क्योंकि अभी तुमने प्रिंगल्स की पुरी की बॉक्स सफा चट की है.

इसपर सोनम करीना से कहती हैं कि तुम कितनी मतलबी हो और फिर सभी लोग जोरों से हंस पड़ते हैं.

करीना और सोनम की बोडिंग काफी अच्छी हैं और ये फिल्म के सेट पर भी देखि जा सकती है. हाल ही में फिल्म के सेट से एक और वीडियो देखने मिला था जिसमें रिया कपूर कहती हैं कि वो करीना और तैमूर दोनों को एक साथ अफ्फोर्ड नहीं कर सकती हैं.

जब भी करीना अपनी फिल्म के लिए शूट कर रही होती हैं तो उनके लाड़ले बेटे तैमूर भी सेट पर उनके साथ मौजूद रहते हैं.

 अगर आपको यह जानकारी पसंद आयी हो तो अपने दोस्तो के साथ शेयर करना ना भूले!!!! और अगर आपका है कोई सबाल या सुझाव तो हमे नीचे कमेंट करें। और अधिक जानकारी के लिये हमारा फेसबुक पेज लाइक करे।

No comments